नृत्य मन के भाव को प्रस्तुत करने का माध्यम है - पद्मश्री डॉ.पुरू दाधीच मेरठ में पहली बार सिखाया पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच ने ध्रुपद नृत्य सुभारती विश्वविद्यालय के मंचकला विभाग में शुरू हुई तीन दिवसीय कथक कार्यशाला

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मंचकला विभाग में तीन दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इस कार्यशाला का विषय अप्रचलित ताल में ध्रुप नृत्य रहा। जिसे सिखाने कथक नृत्य जगत के गुरू पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच ने इंदौर मध्य प्रदेश से पधार कर विद्यार्थियां का ज्ञान वर्धन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच ने कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल, फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पिन्टू मिश्रा एवं मंच कला विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. भावना ग्रोवर व हर्षिता दाधिच के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया।


कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर है, कि पद्मश्री डॉ.पुरू दाधीच जी के सानिध्य में नृत्य की विधाओं को सीखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नृत्य ने भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों को मन के भाव द्वारा प्रस्तुत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पद्मश्री डॉ.पुरू दाधीच जी भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का उत्कृष्ट कार्य कर रहे है, यह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।


मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने इस राष्ट्रीय कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।


कार्यशाला के प्रथम सत्र में पद्मश्री डॉ. पुरु दाधीच ने विद्यार्थियों को अप्रचलित ताल ब्रह्मताल में निबद्ध ध्रुपद नृत्य की शिक्षा प्रदान की। जिसमें ब्रह्म ताल में निबद्ध ध्रुपदांगी शिव स्तुति के साथ परनों इत्यादि की के बारे में विस्तार से समझाया गया। पद्मश्री डॉ. पुरू दाधीच ने कहा कि नृत्य मन के भाव को प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि नृत्य तीन कलाओं से मिलकर बना है। जिसमें अभिनय, नृत्य और संगीत, इन तीनों के समायोजन से ही यह नृत्य पूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि सफल नर्तक बनने हेतु अपने चेहरे के भाव, हाथों की मुद्राओं संगीत की ताल के साथ नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का कथक नृत्य में समावेश है। यह हमारी परम्परा व संस्कृति का हिस्सा हैं।

 

मंच कला विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. भावना ग्रोवर ने बताया कि इस कार्यशाला में मेरठ शहर के अतिरिक्त कई शहरों से आये लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लेकर इस अति प्राचीन परम्परा के संवर्धन हेतु सीखने का प्रयास किया। कार्यशाला तीन दिन तक चलेगी। जिसमें विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जाएगा। कार्यशाला के तीसरे दिन विद्यार्थियों द्वारा कार्यशाला में सीखे गए ध्रुपद का भव्य मंचन सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में किया जाएगा।


मंच संचालन डॉ. श्वेता चैधरी के द्वारा किया गया। जिसमें विभाग के सभी सदस्य डॉ. इन्द्रेश मिश्रा, श्वेता सिंह, निशी चौहान, मेहराज खान, फरदीन हुसैन, अक्षय शर्मा, भुवन भटनागर, अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Popular posts
छात्र का स्कूल जाना बंद हो गया महिला आयोग आपके साथ-डा0 हिमानी अग्रवाल लगे शिकायत कारी शिकायत करी शिकायत
Image
परिक्षितगढ़ के युवा कलाकार गौरव तोमर ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके साथियों ने केक काटकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरव तोमर इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक करते हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वह क्रिकेट में भी अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं। *जन्मदिन समारोह में शामिल लोग:* - कपिल सभासद - गुड्डू गुज्जर - नीरज गुज्जर - वरुण गुज्जर - शिबली - निशु पूरी - हितेश गुज्जर - प्रभात शर्मा - सौरव गुज्जर - आशिफ - शुभम वरिष्ठ - रोहित प्रधान - आकीर रिजवी - अमित शर्मा - रिजवान चौधरी - सानु प्रजापति - संजू प्रजापति - हर्ष गुज्जर - आरिफ - मोनी - नितिन अग्रवाल - अंकित शर्मा - अमित शर्मा - कुलदीप गौरव तोमर ने अपने जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी कामयाबी में सभी का बड़ा योगदान है।
Image
डिप्रेशन में आकर युवक ने किया सुसाइड
Image
राकेश टिकैत का सर कलम करने वाले को पांच लाख इनाम देने वाले पर जानी थाने में मुकद्दमा दर्ज, भाकियू ने किया था थाने का घेराव, गिरफ्तारी को तीन दिन का अल्टीमेटम
Image
मेरठ किसान मजदूर एकता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोमिन मलिक ने हाजी मेहराज को प्रदेश अध्यक्ष व इसरार मलिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का मेरठ आगमन पर इसरार मलिक ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। किसान मजदूर एकता संगठन के विस्तारीकरण को लेकर संगठन पदाधिकारीयो के साथ आज मेरठ स्थित कार्यालय पर बैठक की गई। जिला अध्यक्ष हाजी सरफराज ने संगठन को मजबूत करने के लिए किसान,मजदूरों के बीच जाकर कार्यकर्ताओं को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने पर जोर दिया। मंडल अध्यक फिरोज़ खान ने आज नए प्रदेश अध्यक्ष मेहराज व प्रदेश उपाध्यक्ष बने इसरार मलिक का स्वागत करते हुए माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। किसान मजदूर एकता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोमिन ने संगठन को बढ़ाते हुए किसानों और मजदूरों की आवाज़ को उठाने का कार्य करने पर ज़ोर दिया और कहा लगातार किसान और मजदूरों की अनदेखी को लेकर संगठन के ओर से हर संभव मदद के लिए तैयार रहे। इसके साथ ही सभी पदाधिकारीयों ने अपने विचार व्यक्त किए प्रदेश उपाध्यक्ष ने किसान समाज के हर वर्ग धर्म के लोगों को साथ लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सचिव दिलशाद सहित मुनीम,बाबू ,दानिश व मलिक समाज के लोग मौजूद रहे
Image